सीनियर सेकेंडरी में बिड़ला ओपन माइंड्स शत-प्रतिशत परिणाम

भागलपुर, 13 मई (हि.स.)। भागलपुर के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित बिड़ला ओपन माइंड्स भागलपुर स्कूल ने इस वर्ष भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है। विद्यालय के बारहवीं कक्षा के तीसरे बैच के परिणाम में विद्यालय के बच्चों तथा शिक्षकों की कड़ी मेहनत पूरी तरह से छलकती है। वर्ष 2025-26 के सीनियर सेकेंडरी में कुल 16 छात्र शामिल हुए थे। विद्यालय का शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा, जिसमें दिव्य ज्योति ने 95 प्रतिशत अंक लाकर साइंस वर्ग के बायोलॉजी स्ट्रीम में टॉप किया।

वहीँ रौनक बाजोरिया ने मैथमेटिक्स स्ट्रीम में 88 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया तथा अपने माता पिता का नाम रौशन किया। इसके अलावा दिव्य ज्योति ने 100 लाकर बायोलॉजी में शतप्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस कार्य को करने में विद्यालय परिवार के शिक्षक, शिक्षकेत्तर का योगदान सराहनीय रहा। इनकी मेहनत तथा कुशल नेतृत्व के कारण बच्चों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। बच्चों को कक्षा के बाद अतिरिक्त कक्षा संचालन कर पढ़ाया जाता था और जो भी कठिनाई उन्हें होती थी। उसे तत्काल ही दूर कर दिया जाता था। विद्यालय परिवार को अपने बच्चों पर बहुत गर्व है। ये बच्चे भविष्य में और उन्नति के शिखर पर चढ़ें ऐसा विद्यालय परिवार कामना करता है।

---------------

   

सम्बंधित खबर