पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में लहराया 108 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

राष्ट्रीय ध्वज सुरक्षा और संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है: ब्रिगेडियर

रामगढ़, 1 मार्च (हि.स.)। रामगढ़ छावनी में स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में शनिवार को फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के सहयोग से 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना की गई। यह ऐतिहासिक दिन हम सभी को राष्ट्र के प्रति वीरता, देशभक्ति और अटूट सेवा का स्नान करता रहेगा। समारोह में सेवा मेडल सेवानिवृत्त सीईओ फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के मेजर जनरल असीम कोहली उपस्थित रहे।

छावनी क्षेत्र में गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराता हुआ सैनिकों, नागरिकों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। 108 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज रेजीमेंट की समृद्धि विरासत और भारत की संपूर्णता की रक्षा और सैनिक को के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करता है।

समारोह को संबोधित करते हुए पंजाब रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय चंद्रकांड पाल ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज न केवल हमारे सशस्त्र बलों के गौरव और शक्ति को प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि भारतीय नागरिकों के त्याग और बलिदान का भी प्रतिनिधित्व करता है यह राष्ट्रीय ध्वज हमारे सेवा समर्पण की कहानी बताता है। साथ ही राष्ट्र की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह 108 फीट ऊंचा ध्वज एकता शक्ति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है जो रामगढ़ कैंट में स्थाई रूप से लहराता रहेगा और इसे देखने वाले सभी लोगों को भारतीय सेना के समृद्ध विरासत को याद दिलाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

   

सम्बंधित खबर