पालघर में बारातियों से भरे ट्रक की कंटेनर से भिड़ंत, 12 की मौत, कई घायल

मुंबई, 18 मई (हि.स.)।

पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धनीवारी इलाके में शादी समारोह में शामिल बारातियों को लेकर जा रहे ट्रक की कंटेनर वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि हताहतों

जानकारी के अनुसार, ट्रक में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन में 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जो शादी समारोह के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को तुरंत कासा उप-जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर घायलों को अन्य अस्पतालों में रेफर किए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है।

दुर्घटना के बाद मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और बचाव दल ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।

प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर