इतिहास के पन्नों में 15 जुलाईः देश में सबसे पहले मुंबई में चली मोटरबस सेवा
- Admin Admin
- Jul 14, 2025

देश-दुनिया के इतिहास में 15 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख मुंबई में मोटरबस सेवा के लिए यादगार है। देश में पहली मोटरबस सेवा इसी तारीख को 1926 में चली थी। यह सेवा बॉम्बे इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने शुरू की थी। पहली बस को अफगान चर्च से क्रॉफोर्ड मार्केट तक चलाया गया था।बेस्ट ने 1934 में मुंबई के उत्तरी हिस्से में अपनी इस सेवा का विस्तार किया। इसके चार साल बाद पहली बार मुंबई में डबल डेकर बस चली।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1904: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना।
1910: एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
1916: दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग की शुरुआत।
1926: बॉम्बे (अब मुंबई) में पहली मोटरबस सेवा शुरू।
1955: प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।
1961: स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।
1968: अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत।
1979: भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2000: सिएरा लियोन में सैन्य कार्रवाई कर बंधक बनाए गए सभी भारतीय सैनिकों को मुक्त कराया गया।
2002: पाकिस्तान में अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख को अदालत ने मौत की सजा सुनाई।
2004: माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की।
2005ः श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलंबित किया।
2008ः नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियां और नई सरकार के गठन पर सहमति बनी।
2011ः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी सी-17 के जरिए जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया।
जन्म
1611ः आमेर के राजा जय सिंह।
1840ः परिष्कृत शिक्षाविद, ग्रंथकार और सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज अधिकारी विलियम विलसन हंटर।
1883ः प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति जमशेद जी जीजाभाई ।
1903ः भारत रत्न से अलंकृत तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज।
निधन
1967ः मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गंधर्व।
2004ः परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहांगीर कोयाजी।
2017ः गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान 'फील्ड्स मेडल' पाने वालीं पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्जाखानी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद