इतिहास के पन्नों में 18 जुलाईः भारतीय स्वतंत्रता का महत्वपूर्ण पल
- Admin Admin
- Jul 17, 2025

देश-दुनिया के इतिहास में 18 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारतीय स्वतंत्रता की शुरुआत के लिए महत्वपूर्ण पल है। हुआ यूं कि जून, 1947 को प्रस्तुत की गई माउंटबेटन योजना के आधार पर ब्रिटिश संसद में चार जुलाई, 1947 को भारत स्वतंत्रता विधेयक पेश किया गया ।
इसे 18 जुलाई, 1947 को मंजूरी प्रदान की गई। यह विधेयक स्वतंत्र भारत के स्वरूप के निर्धारण के लिए था और इसी में भारत की आजादी की तारीख 15 अगस्त 1947 तय की गई थी। इसी के तहत विभाजन के बाद भारत और पाकिस्तान की सीमाएं निर्धारित करने के लिए एक सीमा आयोग के गठन की बात कही गई थी और इसी के तहत पंजाब और बंगाल के विभाजन का प्रावधान किया गया था।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1630: स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।
1743: साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
1781: ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।
1857: बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना।
1872: ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किया जाता था।
1947: ब्रिटिश के सम्राट और संसद ने भारत स्वतंत्रता अधिनियम को मंजूरी दी।
1951: उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
1955: परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया।
1963: सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल।
1968: कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में इंटेल कॉर्पोरेशन की स्थापना।
1973ः अफगानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना।
1977: वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1980: पूर्ण रूप से भारत में निर्मित उपग्रह रोहिणी-1 पृथ्वी की कक्षा में स्थापित।
1980ःटेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।
1985: सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1994ः ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फुटबाल चैंपियनशिप जीती।
1999ः फिलिस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग छह वर्ष की कैद के बाद इजराइल ने आजाद किया।
2000ः रातू जोसेफा इलोइलो फिजी के राष्ट्रपति बने।
2002: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारत के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए।
2005: भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश के बीच वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत पर लगे परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी आपूर्ति संबंधी प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।
2007ः भारत, पाकिस्तान और मेक्सिको में हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
2008ः भारतीय मूल के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हजार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।
2012: किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया।
जन्म
1861ः भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फिजीशियन कादम्बिनी गांगुली।
1918ः नोबेल पुरस्कार सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला।
1927ः प्रसिद्ध गजल गायक मेहदी हसन।
1935ः कामकोटि पीठ, कांचीपुरम के शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती।
1970ः भारत के केंद्रीयमंत्री अश्विनी वैष्णव।
निधन
1999ः विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग।
2012ः हिन्दी सिनेमा के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना।
2022ः भारतीय सिनेमा के ख्याति प्राप्त पार्श्वगायक भूपिंदर सिंह।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद