2 सितंबर को मनायी जाएगी शनि जयंती

किशनगंज,11अगस्त(हि.स.)। शहर के डुमरिया भट्टा स्थित शनि मंदिर में 2 सितंबर को शनि जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर के पुरोहित हीरा लाल भार्गव ने बताया कि इस बार 2 सितंबर को शनि जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के दिन शनिदेव की विशेष पूजा की जाएगी।

शनि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा,जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। मंदिर परिसर में भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। जन्मोत्सव को लेकर मंदिर में रंग रोगन का कार्य जारी था।जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने को लेकर तैयारी जोड़ो पर है।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह / चंदा कुमारी

   

सम्बंधित खबर