इतिहास के पन्नों में 22 अगस्तः महात्मा गांधी ने जलाई विदेशी कपड़ों की होली

देश-दुनिया के इतिहास में 22 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का संबंध भारत के आजादी आंदोलन से भी है। 22 अगस्त, 1921 को महात्मा गांधी ने विदेशी कपड़ों की होली जलाकर स्वदेशी का नारा बुलंद किया और अंग्रेजों के खिलाफ अलग तरह के विरोध की शुरुआत की थी। खेल जगत के लिए भी इस तारीख का खास महत्व है। भारत की राही सरनोबत ने 2018 में 22 अगस्त को ही एशियाई खेलों की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्णिम सफलता हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। वह एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1320ः नसीरूद्दीन खुसरू को गाजी मलिक ने हराया।

1639ः ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की।

1848ः अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।

1849ः ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस में चालक रहित गुब्बारों से हमला किया। इसे इतिहास का पहला हवाई हमला कहा जाता है।

1851ः ऑस्ट्रेलिया में सोने की खानों के इलाके की खोज हुई।

1910ःजापान ने पांच साल तक कोरिया का संरक्षण करने के बाद उस पर कब्जा किया।

1914ः ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के बीच बेल्जियम में पहली मुठभेड़।

1921ः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।

1979ः भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने लोकसभा भंग की।

2002ः काठमांडू में सार्क विदेशमंत्रियों के सम्मेलन का समापन।

2002ः नेपाल में हवाई दुर्घटना।16 व्यक्ति मारे गए।

2007ः मिस्र के पुरातत्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव के पद-चिह्नों का पता लगाया।

2007ः अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एंडेवर फ्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।

2008ः मध्य प्रदेश सरकार ने वनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्णय लिया।

2012ः सीरिया के गृहयुद्ध में 47 लोग मारे गए ।

2012ः केन्या में दो जनजातीय समूहों के बीच युद्ध। 48 लोग मारे गए।

जन्म

1877ः भारत के सुविख्यात कला मर्मज्ञ आनन्द कुमार स्वामी।

1919ः प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार गिरिजाकुमार माथुर।

1915ः नाटककार और रंगमंच अभिनेता सोंभु मित्रा।

1924ः हिन्दी के प्रसिद्ध लेखक हरिशंकर परसाई। वह पहले रचनाकार हैं जिन्होंने व्यंग्य को विधा का दर्जा दिलाया और उसे हल्के–फुल्के मनोरंजन की परंपरागत परिधि से उबारकर समाज के व्यापक प्रश्नों से जोड़ा।

1935ः काशी के प्रकांड विद्वान रेवा प्रसाद द्विवेदी।

1955ः प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ चिरंजीवी।

निधन

1818ः ब्रिटिशकाल में भारत के प्रथम गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग।

1959ः असम और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल जस्टिस सैयद फजल अली।

1978ः केन्या के प्रथम राष्ट्रपति जोमो केन्याता।

1993ः कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री आर. गुंडूराव।

2014ः ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार यूआर अनंतमूर्ति।

2017ः मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ऋषंग कीशिंग।

2018ः कांग्रेस नेता गुरुदास कामत।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

   

सम्बंधित खबर