जंगली भालू के हमले में 22 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल

करनाह, 13 मई (हि.स.)। बुधवार को करनाह के नौगाबरा इलाके में एक जंगली भालू के हमले में 22 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की पहचान मोहम्मद यूनिस मलिक की बेटी परवीना बानो के रूप में हुई है। उस पर हमला तब हुआ जब वह गांव के बाहरी इलाके में थी।

स्थानीय लोग तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे और उसे तंगधार उप-जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया। इस घटना से जंगल के किनारे बसे गांवों के निवासियों में दहशत फैल गई है जिनका कहना है कि हाल के हफ्तों में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों ने वन्यजीव विभाग और जिला प्रशासन से संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल निवारक उपाय करने का आग्रह किया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर