चकिया में मनायी गयी सम्राट अशोक की 2369वीं जयंती

पूर्वी चंपारण,05 अप्रैल (हि.स.)। जिला के चकिया-केसरिया रोड स्थित जगदेव चौक पर शहीद जगदेव विचार मंच के सदस्यों ने सम्राट अशोक की 2369 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी। इस अवसर पर बुद्धिजीवियों ने बाजार समिति के समीप महान अशोक सम्राट के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया।

जयंती समारोह में सम्बोधित करते हुए आरजेडी के वरीय नेता सह जिला उपाध्यक्ष अरुण कुशवाहा ने कहा कि अशोक सम्राट के विरासत को संभाल कर रखना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। महात्मा बुद्ध ने जो सन्देश दिया। उसी को सम्राट अशोक ने आगे बढ़ाया। सम्राट अशोक के राज में जो अफगानिस्तान से मयंमार तक था उस अखंड भारत का जीडीपी दर दुनिया में सबसे अधिक 32 था।

नीरज सिंह पटेल कहा कि चैत्र शुक्ल अष्टमी को ही महान अशोक सम्राट का जन्म दिन है। हमें इस महान विरासत का चैत्र अष्टमी को ही मनाना है। चाहे यह अष्टमी कैलेंडर की जिस तारीख को पड़े लेकिन अष्टमी को ही जयंती मनाना है। सोलहवी शताब्दी तक कोई जातीय व्यवस्था नहीं था। अशोक सम्राट के समय संस्कृत भाषा नहीं था केवल पाली भाषा था। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन सेवानिवृत शिक्षक रामनारायण पासवान ने की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

   

सम्बंधित खबर