गंगा दशहरा पर महिलाओं ने गंगा को अर्पित की 25 मीटर की साड़ी
- Admin Admin
- Jun 06, 2025

हरिद्वार, 06 जून (हि.स.)। पंचांग के अनुसार शुक्रवार को निर्जला एकादशी के साथ-साथ गंगा दशहरा पर्व भी मनाया गया। इस अवसर पर शिवलोक कॉलोनी स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक कृष्णा अग्रवाल के संयोजन में गोविंद घाट पर गंगा पूजन किया गया, जिसमें शिवलोक कॉलोनी की कंचन अग्रवाल, माया कपूर, नीता कपूर, बिंदिया शर्मा, शशि अग्रवाल, आशा, प्रीति अग्रवाल, रानी अग्रवाल, प्रियंका, गीता वर्मा, सरिता आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गंगा पूजन करने के साथ मां गंगा को 25 मीटर की साड़ी अर्पित की।
कृष्णा अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां गंगा का विशेष महत्व है। गंगा जल में स्नान और गंगा पूजन करने से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला