प्रयागराज, 18 मई (हि.स)। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इण्टर की स्क्रूटनी के लिए 25,620 आवेदन आये हैं। यह जानकारी यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सोमवार को देते हुए बताया कि हाईस्कूल में 4,450 और इण्टरमीडिएट में 21,170 आवेदन आये हैं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में 815, बरेली में 465, प्रयागराज में 1894, वाराणसी में 790 और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय में 486 आवेदन आये हैं। इण्टर में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय में 3778, बरेली में 1823, प्रयागराज में 8631, वाराणसी में 4238 और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय में 2700 आवेदन आये हैं।

