सियालदह मंडल में पांच ईएमयू लोकल ट्रेनों के समय में परिवर्तन

कोलकाता, 05 सितंबर (हि.स.)। पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल ने शुक्रवार से निम्नलिखित ईएमयू सेवाओं के समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।

• 33713 रानाघाट - बनगांव लोकल ट्रेन रानाघाट से 06:15 के बजाय 06:00 बजे प्रस्थान करेगी और 07:01 के बजाय 06:51 बजे बनगांव पहुंचेगी।

• 33714 बनगांव - रानाघाट लोकल ट्रेन बनगांव से 06:12 के बजाय 06:05 बजे प्रस्थान करेगी और 06:43 बजे रानाघाट पहुंचेगी।

• 33716 बनगांव - रानाघाट लोकल ट्रेन बनगांव से 07:20 के बजाय 07:07 बजे प्रस्थान करेगी और 08:05 बजे रानाघाट पहुंचेगी।

• 33735 रानाघाट - बनगांव लोकल रानाघाट से 19:45 बजे प्रस्थान करेगी और बनगांव 20:31 बजे के बजाय 20:49 बजे पहुंचेगी।

• 30416 सियालदह - बिबादी बाग लोकल सियालदह से 17:08 बजे के बजाय 17:20 बजे प्रस्थान करेगी और बिबादी बाग लोकल 17:58 बजे के बजाय 18:08 बजे पहुंचेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा

   

सम्बंधित खबर