यमुनानगर निगम में 53 तो रादौर पालिका में 79 प्रतिशत हुआ मतदान
- Admin Admin
- Mar 02, 2025

यमुनानगर, 2 मार्च (हि.स.)। यमुनानगर- जगाधरी निगम व नगर पालिका रादौर में चुनाव मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम छह बजे तक यमुनानगर-जगाधरी निगम में मतदान 53.7 प्रतिशत और रादौर नगरपालिका में 79.7 प्रतिशत रहा। इस्माईलाबाद निवासी महिला चांदी देवी (107) का मोटरसाइकल पर आकर मतदान करना एक आकर्षण का केंद्र रहा।
रविवार को यमुनानगर- जगाधरी नगर निगम में महापौर और 21 वार्डों के पार्षदों व रादौर नगर पालिका के अध्यक्ष व 14 वार्ड को पार्षदों के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम को छह बजे सम्पन्न हो गया।
यमुनानगर के वार्ड नंबर नौ की भाजपा की प्रत्याशी भावना पवन बिट्टू पहले ही निर्विरोध जीत के कारण विजय घोषित कर दी गई थी।
यमुनानगर- जगाधरी नगर निगम का कुल मतदान 53.7 और रादौर नगर पालिका का कुल मतदान 79.7 प्रतिशत रहा। चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
आज के मतदान का मुख्य आकर्षण इस्माईलाबाद की 107 वर्षीय महिला चांदी देवी रही जो मोटरसाइकिल पर मतदान करने पहुंची। इस उम्र में मतदान करने का उत्साह दिखाकर उन्होंने लोकतंत्र के निर्माण में अपना योगदान देने की प्रेरणा दी। 12 मार्च को मतों की गिनती के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग