नाबालिग के साथ 55 वर्षीय व्यक्ति ने की दुष्कर्म की कोशिश, गिरफ्तार

धुबड़ी (असम), 25 सितंबर (हि.स.)। धुबड़ी जिले में पांचवीं कक्षा की एक नाबालिग बच्ची के साथ 55 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप उसके बड़े पिता पर लगा है। जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची को बहलाकर उसके शरीर से छेड़छाड़ करते हुए आरोपित मीनारुद्दीन ने दुष्कर्म की कोशिश की। इस बीच बच्ची ने शोर मचाना आरंभ कर दिया। उसके बाद मीनारुद्दीन मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की कोशिश के चलते आरोपित को पकड़ लिया गया। बाद में उसकी जमकर पिटाई की गयी। सूचना मिलते ही मौके पर एमके रोड पुलिस अधिकारी उत्पल राय पहुंचे और आरोपित को अपनी कस्टडी में धुबड़ी सदर थाना ले गए। इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर