उत्तराखंड : स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए 60 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी होंगे सम्मानित

देहरादून, 12 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं उत्कृष्ट—सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार ने बताया कि सराहनीय सेवा के लिए आईआरबी द्वितीय दलनायक प्रताप सिंह तोमर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए जाएंगे। उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक पुलिस दूरसंचार संचार प्रशिक्षण केंद्र देहरादून हरीश चन्द्र नरूला, 31वीं वाहिनी पीएसी के दल नायक जहीर अहमद, जनपद नैनीताल के उप निरीक्षक (एम)/आशुलिपिक चंद्रशेखर भट्ट व अपर उप निरीक्षक ना0पु0 जनपद पिथौरागढ़ हरीश चंद्र उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे। वहीं सराहनीय सेवा के लिए 20 पुलिस अधिकारी—कर्मचारी सराहनीय सेवा सम्मान तो विशिष्ट कार्य के लिए 34 पुलिस अधिकारी—कर्मचारी सराहनीय सेवा सम्मान से सुशोभित होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / कमलेश्वर शरण / प्रभात मिश्रा

   

सम्बंधित खबर