मासूम के साथ छेड़खानी, मनचले आराेपी काे पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालौन, 27 सितंबर (हि.स.)। जनपद में उरई कोतवाली क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी और आरोपी मनचला उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

उरई कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार की देर शाम एक सात साल की मासूम बच्ची अपने अन्य दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसे अपने घर ले जाकर छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया। जिससे आसपास के लोगों को पता चला और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी मनचले को गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे ने बताया कि उरई काेतवाली में एक बच्ची के साथ युवक द्वारा छेड़खानी करने का आराेप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आराेपी काे न्यायालय में पेश कराते हुए कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा

   

सम्बंधित खबर