(अपडेट) 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा, कांतारा के लिए ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर

नई दिल्ली, 16 अगस्त (हि.स.)। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार को विज्ञान भवन में की गई हैं। इस बार प्रशांत नील की फिल्म केजीएफ ने बाजी मार ली है। इस फिल्म को दो अवॉर्ड मिल चुके हैं। 'गुलमोहर' सीरीज के लिए भी मनोज वाजपेई को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम ने सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। ऋषभ शेट्टी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता और निथ्या मेनन, मानसी पारेख ने फिल्म 'कंतारा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में जानिए किस श्रेणी में किसने जीता पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: अट्टम (मलयालम)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: ऋषभ शेट्टी (कंतारा)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: नित्या मेनन (थिरुचिताम्बलम) और मानसी पारेख (कच्छ एक्सप्रेस)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: सूरज बड़जात्या (ऊंचाई)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक: अरिजीत सिंह (केसरिया-ब्रह्मास्त्र भाग 1: शिव)

सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका: बॉम्बे जयश्री (सऊदी वेलक्का)

सबसे अच्छी सह नायिका:नीना गुप्ता(ऊंचाई)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: पवन राज मल्होत्रा ​​(फौजा)

सर्वश्रेष्ठ पदार्पण: फौजा, प्रमोद कुमार

संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: कंतारा (कन्नड़)

सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: कार्तिकेय 2

सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: पोन्नियिन सेलवन भाग 1

सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म - बागी दी धी

सर्वश्रेष्ठ उड़िया फिल्म - दमन

सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म: इमुथी पुथी

सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म - सऊदी वेलक्का

सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म - वाल्वी

सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म - केजीएफ 2

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म - गुलमोहर

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी - थिरुचित्राबलम

सर्वश्रेष्ठ गीत - नौशाद सदर खान (फोर्ज़ा)

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक - प्रीतम (गाने), एआर रहमान (पोनियिन सेलवन भाग 1, बैकग्राउंड स्कोर)

सर्वश्रेष्ठ मेकअप - अपराजितो

सर्वश्रेष्ठ पोशाक - निक्की जोशी (कच्छ एक्सप्रेस)

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन - अपराजितो

सर्वोत्तम संकलन-अट्टम

सर्वश्रेष्ठ ध्वनि रचना - आनंद कृष्णमूर्ति (पोनियिन सेलवन - भाग 1)

सर्वश्रेष्ठ पटकथा - अट्टम

बेस्ट डायलॉग - गुलमोहर

सर्वश्रेष्ठ छायांकन - रवि वर्मन (पोनियिन सेलवन - भाग 1)

सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता: श्रीपत (मलिकापुरम)

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विनर्स को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

बेस्ट निर्देशक: 2,50,000 रुपए

बेस्ट फीचर फिल्म: 2,50,000 रुपए

मनोरंजन करने वाली बेस्ट फिल्म: 2,00,000 रुपए

बेस्ट बाल फिल्म: 1,50,000 रुपए

बेस्ट एनिमेटेड फिल्म: 1,00,000 रुपए

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे / सुनीत निगम

   

सम्बंधित खबर