ई-वेस्ट माडल प्रदर्शनी में जिले के 73 विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किया 60 मॉडल

धमतरी, 28 अगस्त (हि.स.)। कलेक्टर नम्रता गांधी की पहल पर विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को ई-कचरा प्रबंधन पर कार्य करने की प्रेरणा जिले में दी जा रही है। इसके मद्देनजर आज बुधवार को स्थानीय प्राथमिक शाला क्रमांक एक धमतरी में विज्ञान माडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के 73 विद्यार्थियों ने कुल 60 माडल प्रदर्शित किये।

इनमें डाॅ शोभाराम देवांगन शाउमावि धमतरी, शिव सिंह वर्मा शा आदर्श उ मा वि धमतरी, नत्थूजी जगताप शा उ मा वि धमतरी, शाउमावि रांवा, सेजेस कंडेल, सेजेस बठेना, सेजेस गोकुलपुर, माडल इंग्लिश स्कूल धमतरी, विद्याकुंज मेमोरियल स्कूल हटकेशर, शाउमावि रूद्री, शामा शाला कंडेल नवागांव, केन्द्रीय विद्यालय धमतरी और शाउमावि संबलपुर के विद्यार्थी शामिल हुए। इन माडलों का अवलोकन एसडीएम धमतरी डा विभोर अग्रवाल और डिप्टी कलेक्टर कल्पना ध्रुव द्वारा ने किया तथा बच्चों के मेहनत की सराहना की। साथ ही ई-कचरा प्रबंधन से और अच्छे विज्ञान माडल बनाने की प्रेरित किया।

गौरतलब है कि जिले के सभी विद्यालयों में संचालित यूथ एवं इको क्लब के छात्रों को ई-कचरा प्रबंधन पर कार्यशील मॉडल एवं खिलौना निर्माण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता लाने की पहल की जा रही है। इसी कड़ी में इस माह ई-कचरा पर विशेष कार्य किया गया। यह यूथ एवं इको क्लब के माध्यम से किए जाने वाले कार्य हैं, इसलिए सभी ईको क्लब के छात्रों के साथ ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता के साथ-साथ ई-कचरा का प्रयोग कर चारां विकासखण्डों में कार्यशील मॉडल एवं खिलौना निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड स्तरीय प्रदर्शनी में धमतरी, कुरुद, मगरलोड और नगरी से विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इन आयोजनों में स्थानीय समुदाय एवं पालक समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। कलेक्टर के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले 20 बच्चों से कलेक्टर भेंट करेंगे। यह रूबरू कार्यक्रम का हिस्सा होगा, जिसमें बच्चों का सीधा संवादन कलेक्टर से होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर