भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती फिरोजपुर से छह किलोग्राम हेरोइन और ड्रग मनी बरामद, दो गिरफ्तार

चंडीगढ़, 08 अगस्त (हि.स.)। पंजाब पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती क्षेत्र फिरोजपुर से दो ड्रग तस्कर को गिरफ्तार करके छह किलोग्राम से अधिक हेरोइन और छह लाख रुपये (ड्रग मनी) बरामद की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार सुबह एक्स पोस्ट में कहा है कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा है कि सीआईए स्टाफ ने इस आपरेशन को अंजाम दिया है। जांच के दौरान पुलिस को पीले रंग के पैकेट मिले। इनमें कुल छह किलो 655 ग्राम हेरोइन तथा छह लाख रुपये की नकदी थी। यह सारा सामान पैकेट में सील करके डाला गया था। आशंका है कि पाकिस्तान की तरफ से यह सामान भारतीय सीमा में भेजा गया। आरोपितों से उनके पाकिस्तान व भारतीय संपर्कों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा / Mukund

   

सम्बंधित खबर