मुरादाबाद, 17 मई (हि.स.)। मुरादाबाद जिले में कृषि विभाग की ओर से प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्री जंक्शन) योजना के तहत आठ वन स्टाप शॉप (कृषि केंद्र) खुलवाई जाएंगी। प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा और किसानों को एक ही दुकान पर कृषि और पशुपालन संबंधी सभी वस्तुएं मिल जाएंगी। युवाओं से 30 मई तक नि:शुल्क आवेदन मांगे गए हैं।
उप निदेशक (कृषि) संतोष कुमार द्विवेदी ने रविवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में फसल उत्पादों के लिए कृषि केंद्र (एग्री जंक्शन) पर सभी सुविधाएं वन स्टॉप शॉप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने आगे बताया कि एग्रीजंक्शन की स्थापना के लिए बेरोजगार युवा अपना आवेदन पत्र कृषि विभाग की वेबसाइट https://agriculture.up. gov.in/Agrijunction पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किसी आवेदक को यदि कोई अन्य जानकारी चाहिए तो वह उप कृषि निदेशक कार्यालय के मोबाइल नंबर- 8532979968, 8126773108 पर कार्यदिवस के दौरान संपर्क कर सकते हैं। कृषि विभाग की ओर से एग्रीजंक्शन संचालक युवाओं को खाद, बीज, पेस्टीसाइड का लाइसेंस तो मिलेगा ही, इस बार दोगुना दुकान का किराया भी मिलेगा। ऋण भी दिलाया जाएगा।

