बाबा अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए जम्मू रेलवे स्टेशन पर लगेगा 10वां विशाल भंडारा

बाबा अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए जम्मू रेलवे स्टेशन पर लगेगा 10वां विशाल भंडारा


जम्मू, 29 जून । बाबा अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति इस वर्ष भी जम्मू रेलवे स्टेशन पर अपना 10वां विशाल भंडारा आयोजित करेगी। भंडारे की तैयारियों को लेकर समिति की ओर से एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय संयोजक सुनील शर्मा ने की। बैठक में समिति के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य एवं भागवत कथाकार फूल कृष्ण शास्त्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए फूल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि समिति पिछले कई वर्षों से बाबा अमरनाथ यात्रियों की निस्वार्थ सेवा करती आ रही है और इस वर्ष आयोजित होने वाला 10वां विशाल भंडारा भी पूरी श्रद्धा एवं समर्पण के साथ संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति के सेवादार यात्रियों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि भंडारे के सफल संचालन के लिए एक विशेष भंडारा समिति का गठन किया गया है जो राष्ट्रीय संयोजक सुनील शर्मा के नेतृत्व में कार्य करेगी।

राष्ट्रीय संयोजक सुनील शर्मा ने कहा कि गुरु कृपा और ईश्वर के आशीर्वाद से यात्रियों को ऋतु के अनुरूप पौष्टिक, शक्तिवर्धक, सुपाच्य एवं शुद्ध भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति इस बात का विशेष ध्यान रखेगी कि एकादशी तथा अन्य व्रत के अवसरों पर श्रद्धालुओं को व्रतानुकूल प्रसाद एवं भोजन उपलब्ध कराया जाए ताकि उनकी धार्मिक आस्था का पूरा सम्मान हो।

बैठक में स्वतंत्र बख्शी शिवम बख्शी, ध्रुव कुमार (गोलू), कमलेश्वर शर्मा, महेश राजभर, विशाल सेठ, आकाश सेठ, राहुल सेठ, रोहित तड़माली और शुभम तड़माली सहित अन्य सेवादार भी उपस्थित रहे। सभी ने अमरनाथ यात्रियों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भंडारे के सफल संचालन का संकल्प लिया।

   

सम्बंधित खबर