पुंछ से 35 वर्षीय पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

पुंछ, 22 सितंबर (हि.स.)। पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा की सुरक्षा कर रहे भारतीय सेना के जवानों ने रविवार को 35 वर्षीय पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठिए को तड़के उस समय रोका गया जब वह सीमा पार से इस तरफ घुसने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तार घुसपैठिए से सेना पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसका मकसद क्या था।

हिन्दुस्थान समाचार/बलवान

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

   

सम्बंधित खबर