सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज
- Admin Admin
- Mar 14, 2025

सोनीपत, 14 मार्च (हि.स.)। सोनीपत
के गोहाना क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के
शोर मचाने पर दोनों स्कूटी और चप्पल छोड़कर भाग गए। पुलिस ने थाना बरोदा में केस दर्ज
कर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
गोहाना
के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाना बरोदा में दी शिकायत में बताया कि उसके पति
की मृत्यु हो चुकी है और उसका बेटा एक केस में जेल में बंद है। घर में कोई पुरुष नहीं
है, और वह घरेलू कार्य कर अपने पोता-पोती का पालन-पोषण करती है।
महिला
ने बताया कि दाे दिन पहले रात के समय वह अपने पोता-पोती के साथ चौबारे में सो रही थी, तभी अमित
नामक युवक गलत नीयत से उसके कमरे में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। महिला के शोर मचाने
पर वह बाहर निकली तो देखा कि अमित का साथी अनूप बाहर खड़ा था। शोर सुनकर दोनों
आरोपी अपनी स्कूटी और चप्पल वहीं छोड़कर भाग गए। महिला
ने पुलिस को सूचना दी। एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि महिला कॉन्स्टेबल की मौजूदगी
में घटनास्थल की जांच और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए
छापेमारी की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना