सोनीपत: हरियाणा बजट में नजर आएगी मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रयासों की झलक

-प्रदेश में घूम-घूम कर सीएम ने लिए

सुझाव, बजट में दिखेगी झलक: डॉ अरविंद शर्मा

- मंडल अध्यक्ष की हत्या पर जताया

शोक, बोले मुख्य आरोपी गिरफ्तार

- विधायक रामकुमार गौतम हमारे आदरणीय,

हमेशा सम्मान किया

सोनीपत, 15 मार्च (हि.स.)। सहकारिता,

कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में विभिन्न वर्गों से चर्चा कर जनहित का बजट तैयार किया

है। यह बजट सोमवार को विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें उनके प्रयासों और सुझावों

की झलक देखने को मिलेगी।

शनिवार

को सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा गोहाना में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

खानपुर मंडल अध्यक्ष प्रवीण खुराना उर्फ जस्सी के गांव नगर स्थित आवास पर कार्यक्रम

में उन्होंने कहा कि 17 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वित्तमंत्री के रूप में

एक बेहतरीन बजट पेश करेंगे। जिसमें किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और समाज

के अन्य वर्गों से चर्चा की। पंचकूला में दो दिवसीय प्री-बजट बैठक आयोजित कर जनप्रतिनिधियों

के सुझाव लिए गए।

कैबिनेट

मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट तैयार करने में

सक्रिय भागीदारी निभाई, प्रदेश की विभिन्न समस्याओं को समझकर उनके समाधान की रूपरेखा

बनाई। इस प्रयास की झलक बजट में देखने को मिलेगी।

कैबिनेट

मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भाजपा मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा की हत्या

पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता खो दिया

है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह अपराध क्षमायोग्य

नहीं है और कानून अपना काम करेगा।

विधानसभा

में सफीदों विधायक रामकुमार गौतम के साथ हुई बहस पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. अरविंद

शर्मा ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में बहस होना सामान्य प्रक्रिया है। अध्यक्ष ने

इस बहस को सदन की कार्यवाही से हटाने के निर्देश दिए हैं, इसलिए अब इस पर चर्चा करना

उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि रामकुमार गौतम उनके बड़े भाई और सम्माननीय बुजुर्ग हैं।

डॉ.

अरविंद शर्मा ने कहा कि वे समाज की प्रतिष्ठा को हमेशा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध

हैं। उन्होंने खानपुर कलां मंडल अध्यक्ष प्रवीण खुराना के आवास पर संतों व बुजुर्गों

का आशीर्वाद लिया और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

गोहाना मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, अरुण बड़ौक, सुमित कक्कड़, बड़ौता सरपंच संदीप,

कृष्ण सैनी, राजू प्रजापत, दीपक कपूर, कुलदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

   

सम्बंधित खबर