एक महिला अपने बच्चों के साथ नहर में कूदी, पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाया
- Admin Admin
- Apr 10, 2025

गांदरबल, 10 अप्रैल (हि.स.)। गुरुवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के वुर्पाश में एक महिला अपने बच्चों के साथ नहर में कूद गई हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी को बचा लिया।
अधिकारियों ने बताया कि आज एक मां अपने बेटे और बेटी के साथ नहर में कूद गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत मां और उसके बच्चों को बचा लिया और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। महिला की पहचान तस्लीमा के रूप में हुई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता