हिमाचल प्रदेश के सेव के बगीचे में मिला नैनीताल के युवक का शव

नैनीताल, 6 अगस्त (हि.स.)। जिले के सतोली, डाकघर प्यूड़ा निवासी एक युवक का शव हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के एक सेब के बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला है।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मकान नंबर 32, सतोली, डाकघर प्यूड़ा निवासी 26 वर्षीय सुरेश बोहरा पुत्र शिव सिंह बोहरा कुल्लू जिले के गोजरा में बुधराम नाम के व्यक्ति के सेब के बगीचे में काम करता और रहता था। रविवार रात वह घर से बिना बताए कहीं चला गया था। उसके लापता हाेने पर परिजन उसे ढूंढने निकले थे तो उन्हें सेब के बगीचे में फंदे से लटका सुरेश का शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी / सुनील कुमार सक्सैना

   

सम्बंधित खबर