अयोध्या में होगी विहिप केन्द्रीय प्रबन्ध समिति की बैठक
लखनऊ, 14 जून (हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद इस वर्ष सितंबर माह से वर्षभर देशभर में अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी मनाएगी। जन्म शताब्दी समारोह के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए एक केन्द्रीय स्तर पर और एक प्रान्त पर समिति बनेगी। इसी समिति के तहत सारे कार्यक्रम संपन्न होंगे।

