रविदास मंदिर के महंत बनवारी पति ब्रह्मचारी जी महाराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन

-लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ली अंतिम सांस

-शुक्रवार को मंदिरे पास ही दी जाएगी समाधि

अयोध्या, 02 जुलाई (हि.स.)। रविदास मंदिर के महंत बनवारी पति महाराज का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से लखनऊ डॉक्टर राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान, गोमती नगर हृदयाघात के इलाज के दौरान ब्रह्मलीन ( निधन) हो गया। शुक्रवार को मंदिर के पास ही समाधि दी जाएगी।

उनके असामायिक गोलोकवासी होने पर अनुयाई व संत, महंत, शोक ग्रस्त हैं। अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त होने पर लोहिया अस्पताल में पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के सम्पर्क प्रमुख गंगा सिंह ने उनके पार्थिव शरीर में माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूज्य महंत श्री का संपूर्ण जीवन धर्म, अध्यात्म, सेवा एवं समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आध्यात्मिक प्रेरणा सदैव श्रद्धालुओं एवं समाज को प्रेरित करती रहेगी। उनका देवलोकगमन संत समाज एवं समस्त श्रद्धालुओं के लिए अपूरणीय क्षति है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके समस्त शिष्यों, भक्तों एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

   

सम्बंधित खबर