आगलगी की घटना से बचाव को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

किशनगंज,03अगस्त(हि.स.)। आग लगने की घटना से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग के द्वारा इन दिनों लगातार शहर व प्रखंडों के विभिन्न प्रतिष्ठान में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। टीम सीधे लोगों के बीच पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में ठाकुरगंज प्रखंड के क़ुर्लिकोट पिपरिथान में बांस उद्दोग में कर्मियों को व ठाकुरगंज में शैक्षणिक संस्थान में जागरूक किया गया। अनुमंडल अग्निक पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सबसे पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगे उपकरण, अग्निक उपकरण का भौतिक सत्यापन किया गया। यंत्रों की वर्तमान स्थिति की जांच की गई।

इसके बाद कर्मियों व सिक्युरिटी गार्ड की मौजूदगी में आग से बचाव की जानकारी दी गई।

अनुमंडल अग्निक समाहरणालय पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह भी बताया गया की अगर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाती है तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है। साथ ही अन्य जानकारियां दी गई। यह भी बताया गया कि अगर अगलगी की घटना हो जाये तो तत्काल क्या करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सतर्कता व सावधानी से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह / चंदा कुमारी

   

सम्बंधित खबर