एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ,किया सम्मानित

हरिद्वार, 15 अगस्त (हि.स.)। जनपद पुलिस मुख्यालय में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

इस मौके पर समारोह में देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वीर सपूतों को याद किया गया।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड की ओर से चयनित जनपद के 07 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी गणों को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया।

सेवा के आधार पर चयनित विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा के लिए क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर, निरीक्षक सर्यभूषण नेगी, निरीक्षक ऐश्वर्यपाल,उपनिरीक्षक दिलबर नेगी,उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, निरीक्षक यातायात सुशील रावत व आरक्षी हरवीर सिंह रावत को सम्मानित किया गया।

एसएसपी की ओर से कांवड़ मेले के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 39 अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला / राजेश कुमार

   

सम्बंधित खबर