हिसार : फसल खरीद के नाम पर किसानों से लाखों की ठगी

पीड़ित किसानों ने पुलिस को दी शिकायत, केस दर्ज

हिसार, 19 अक्टूबर (हि.स.)। हांसी सदर क्षेत्र के गांव

डाटा के बहुत से किसानों से फसल खरीद कर 70 से 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला

सामने आया है। दर्जनों किसानों के साथ हुई इस धोखाधड़ी की शिकायत हांसी सदर थाना में

दी गई है, जिस पर केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में डाटा निवासी सतीश ने शनिवार को

बताया कि वह खेती करता है। इसके अलावा उनके पास आमदनी का दूसरा कोई जरिया नहीं है।

उसने बताया कि आरोपी सुनील डाटा गांव का ही रहने वाला है। आरोपी सुनील व उसके साथ कई

और व्यक्ति गांव के कई किसानों से सरसों, गेहूं, कपास और धान की फसल खरीदा करते थे

और फिर उस फसल को सरकारी तथा प्राइवेट फर्मों को बेचते थे। आरोपी ने करीब दो साल पहले

शिकायतकर्ता सुनील व गांव के कई किसानों से सरसों, कपास, गेहूं व धान की फसल खरीदी

थी।

फसल खरीद के समय आरोपी ने किसानों को 10-15 दिन के रुपए देने की बात कही थी। आरोपी

सुनील ने अब तक सतीश व अन्य किसानों के 70-80 लाख रुपए नहीं दिए हैं। किसानों ने सुनील

पर 70-80 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया गया है। किसानों ने सुनील से अपने रुपए लेने

के लिए गांव में कई बार पंचायत भी की थी लेकिन उनको अब तक अपनी बेची हुई फसल के रुपए

नहीं मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर