गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पश्चिम बंगाल की मंत्री व दिलीप सैकिया ने की पूजा-अर्चना
- DSS Admin
- Jun 10, 2026

गुवाहाटी, 10 जून (हि.स.)। नरेन्द्र मोदी के लगातार 12 वर्ष तक निर्वाचित होकर प्रधानमंत्री के पद देश की सेवा करने का इतिहास बनाया है। मोदी की इस उपलब्धि पर उनकी दिर्घायु की कामना करते हुए आज देश भर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस कड़ी में आज पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अग्निमित्रा पॉल ने गुवाहाटी स्थित पवित्र कामाख्या मंदिर में प्रधानमंत्री की सुख समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना कर मां कामाख्या का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने देश और राज्य में शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।
मंत्री अग्निमित्रा पाल ने मां कामाख्या से प्रार्थना करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
पूजा के दौरान उन्होंने मां कामाख्या से देशवासियों के सुख, शांति और समृद्ध भविष्य के लिए विशेष प्रार्थना की। उनके इस धार्मिक दौरे को श्रद्धा और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है।
उल्लेखनीय हैं कि प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों का ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफल नेतृत्व की कामना को लेकर भाजपा द्वारा विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी क्रम में असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने गुवाहाटी स्थित पवित्र नीलाचल पहाड़ स्थित कामाख्या मंदिर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री के सफल कार्यकाल और देश की प्रगति के लिए मां कामाख्या से प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम के दौरान कामाख्या परिसर में दीप प्रज्वलित किए गए तथा पारंपरिक नाम-प्रसंग का आयोजन भी हुआ। दिलीप सैकिया ने श्रद्धालुओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इसमें भाग लेकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी इसी प्रकार की प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं।---------------

