यमुनानगर: कृषि विभाग ने छापा मारकर 2400 कट्टे यूरिया किया बरामद

यमुनानगर, 8 मई (हि.स.)। यमुनानगर कृषि विभाग की टीम ने यमुनानगर के ताजकपूर में एक गोदाम में छापा मारकर 2400 कट्टे कृषि यूरिया बरामद किया है। यमुनानगर में पिछले लंबे समय से किसानों के सब्सिडी वाले यूरिया की कालाबाजारी जारी है। किसानों का सब्सिडी वाला यूरिया प्लाईवुड फैक्ट्री में प्रयोग होता है। यमुनानगर के ताजकपूर में पहुंची कृषि विभाग की टीम को उक्त गोदाम के अंदर से एक टेंपो निकलता दिखाई दिया जिसे रोका गया तो उसके अंदर से कृषि यूरिया के कट्टे बरामद हुए।

इसके बाद विभाग की टीम गोदाम में घुसी व गोदाम में एक टीन के शेड के नीचे लगभग 2400 कट्टे कृषि यूरिया बरामद हुआ। कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद इस गोदाम के मालिक नरेंद्र दहिया से गोदाम में रखे कृषि यूरिया के स्टॉक व पीओएस मशीन में दर्ज डाटा बारे जानकारी मांगी। गुरुवार को मौके पर मौजूद रहे कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य प्रताप डबास ने कहा काफी समय से विभाग की टीम को इस गोदाम के बारे में जानकारी मिल रही थी। जब भी यहां आए तो यह बंद मिलाता था। वही आज जब टेंपो गोदाम से निकलता दिखाई दिया तो विभाग के अधिकारियों ने इस अवैध गोदाम में दबिश दी। उन्होंने बताया कि इस गोदाम पर तीन साल पहले भी कृषि विभाग की टीम ने छापामारी की थी व उसके बाद इसे सील किया गया था। फिर दुबारा से यह गोदाम किस तरह खुला । इस गोदाम से कृषि यूरिया के स्टॉक को रख कर कार्य किया जा रहा है वह भी जांच में पता चलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि विभाग के रिकॉर्ड में इस पते पर कोई गोदाम दर्ज नहीं है व यह कृषि विभाग की नजर में अवैध गोदाम है व इस बाबत सदर थाना यमुनानगर को जानकारी दी गई है कि इस गोदाम के प्रबंधक पर एसेंशियल कमोडिटी एक्ट सहित बीएनएस की धाराओं सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर इस स्टॉक को कब्जे में लिया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग

   

सम्बंधित खबर