कृषि संग्रहालय को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करें : कुलगुरु

बीकानेर, 07 जुलाई (हि.स.)। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद कृषि संग्रहालय का अवलोकन कर इसे विश्वविद्यालय का मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।इस दौरान अनुसंधान निदेशक डॉ. एन.के. शर्मा, प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. दीपाली धवन तथा डॉ. सुभाष चंद्र बलवदा उपस्थित रहे। डॉ. धवन ने संग्रहालय में प्रदर्शित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां विश्वविद्यालय के अनुसंधान, शोध उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों तथा प्रसार शिक्षा से जुड़े कार्यों को चित्रों और मॉडलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। संग्रहालय का उद्देश्य विश्वविद्यालय की अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों को एक स्थान पर संजोकर किसानों, विद्यार्थियों और अन्य आगंतुकों को उनसे परिचित कराना है।कुलपति डॉ. दुबे ने संग्रहालय में प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद कृषि संग्रहालय को विश्वविद्यालय के मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान और विद्यार्थी विश्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं अनुसंधान कार्यों से परिचित हो सकें। उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, सफलता की कहानियों तथा कृषि विज्ञान केंद्रों की गतिविधियों को नियमित रूप से अद्यतन कर संग्रहालय में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही संग्रहालय के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए स्थानीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली विद्यार्थियों को भी भ्रमण के लिए प्रेरित करने की बात कही।

   

सम्बंधित खबर