सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अखिलेश जायसवाल, महामंत्री अवनीश दीक्षित
- Admin Admin
- Apr 29, 2025
लखनऊ, 29 अप्रैल(हि.स.)। सेंट्रल बार एसोसिएशन के वर्ष 2025 में सम्पन्न हुए चुनाव में 1334 वोटों को पाकर अखिलेश जायसवाल अध्यक्ष चुने गये। अखिलेश जायसवाल ने अपने प्रतिद्वंदियों राजेश वर्मा और आदेश कुमार सिंह को बड़े अंतर से हरा दिया।
मतगणना के दिन, महामंत्री पद पर अवनीश दीक्षित (हनी दीक्षित) ने जीत दर्ज की। अवनीश दीक्षित को 1364 वोट मिले। श्री दीक्षित ने अपने प्रतिद्वंदियों विष्णु कुमार मिश्रा एवं ध्रुव कुमार सिंह को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सभी को पीछे छोड़ते हुए प्रमोद पाल ने 550 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की।
सेंट्रल बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर देर शाम तक गिनती जारी रही। वहीं पदों पर जीत हार का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों एवं उनके समर्थकों की भारी भीड़ लगी रही।
हिन्दुस्थान समाचार / श.चन्द्र



