अखनूर के विधायक मोहन लाल ने सुंगल क्षेत्र में दो किसान खिदमत घरों का किया उद्घाटन
- Admin Admin
- Apr 28, 2025
अख़नूर, 28 अप्रैल (हि.स.)। अखनूर क्षेत्र के सुंगल गांव में आज विधायक मोहन लाल शर्मा ने दो नए किसान खिदमत घरों का उद्घाटन किया। ये केंद्र सुंगल लोअर सी में रजनी शर्मा के नाम और सुंगल अपर में रज्य शर्मा के नाम स्थापित किए गए हैं।
इन किसान खिदमत घरों की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को कृषि से संबंधित योजनाओं, तकनीकी जानकारी और सहायता सेवाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों को बीज, खाद, कृषि उपकरणों के साथ-साथ नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी और प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इन केंद्रों को स्थापित करने के लिए सरकार सभी उपकरणों पर लगभग 100% तक सब्सिडी दे रही है।
मोहन लाल ने आगे कहा कि इन केंद्रों से किसानों को न केवल खेती से जुड़ी सामग्री मिलेगी बल्कि विशेषज्ञों की मदद से वैज्ञानिक तरीके भी अपनाने को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने किसानों से इन केंद्रों का अधिक से अधिक लाभ उठाने और कृषि विभाग के साथ समन्वय बनाकर काम करने की अपील की।
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता



