
अलीपुरद्वार, 16 अप्रैल (हि. स.)। अलीपुरद्वार में बुधवार को बस पलटने से 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में छह महिला यात्री है। घायलों को अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिलीगुड़ी से एक यात्री बस अलीपुरद्वार जा रही थी। तभी जिले के सोनापुर बाबूरहाट के निकट निर्माणाधीन राजमार्ग बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। घटना में 15 यात्री घायल हो गये। घायलों में छह महिलाएं है। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बरामद कर अलीपुरद्वार जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार