मां भारती के वीर सपूत थे अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद: संजय गुप्ता

प्रयागराज, 23 जुलाई (हि.स.)। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद मां भारती के वीर सपूत थे जिन्होंने अंग्रेजों के सामने झुकने से इंकार करते हुए स्वयं को मां भारती की वेदी पर बलिदान कर दिया। यह बात बुधवार को वीर क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व नमन करने के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कही।

उन्होंने कहा कि ऐसे वीर क्रांतिकारियों के बलिदान से हम आज आजाद भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। भाजपा काशी प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत महान सपूतों की भूमि रही है और अपने बलिदान से वीर सपूतों ने भारत मां को फिरंगियों की जंजीरों से मुक्त कराया।

इससे पूर्व अमर शहीर चंद्रशेखर आजाद पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर उन्हें नमन किया और चंद्रशेखर आजाद अमर रहें, भारत माता की जय का नारा लगाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में आजाद पार्क में आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर डॉ शैलेश पांडेय, आनंद श्रीवास्तव, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, राजेश गोंड, अरुण पटेल, विवेक गौड़ विजय पटेल, संजय सिंह, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, गणेश वर्मा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

   

सम्बंधित खबर