अपना घर आश्रम में 37 निराश्रितों को कराया गया भोजन

रांची, 17 जुलाई (हि.स.)। प्रणामी ट्रस्ट की ओर से मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग स्थित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में गुरुवार को निराश्रित दिव्यांगों को भोजन कराया गया।

इस सेवा कार्य में समाजसेवी अमन कुमार पोद्दार के सौजन्य से आश्रम में रह रहे 37 निराश्रितों और उनकी सेवा में समर्पित सेवादारों को भोजन कराया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल ने कहा कि आश्रम के किचन में शुद्धता और श्रद्धा से तैयार भोजन को सभी को परोसा गया।

वहीं मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि तीन जुलाई से 17 जुलाई तक 2940 निराश्रितों और सेवादारों के बीच अन्नपूर्णा सेवा के अंतर्गत भोजन वितरण किया गया है।

इस सेवा में समाज के कई गणमान्य लोगों और संस्थाओं ने सक्रिय योगदान दिया। इसमें करण प्रसाद, श्याम शशि वर्मा, प्रह्लाद मुरारका, प्रदीप सिंघानिया, गोवर्धन यादव, सुहानी सिन्हा, दीपक खेतान, सुधीर पांडेय, अमित अग्रवाल, नीता रुंगटा, पूजा सिंह सहित अनेक सेवाभावी लोगों ने भोजन सेवा में सहयोग किया।

वहीं मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, सचिव मनोज कुमार चौधरी, पुजारी अरविंद पांडे सहित अन्‍य सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

   

सम्बंधित खबर