झामुमो ने किया केंद्रीय समिति का विस्तार, अंतू तिर्की को मिला रांची का दायित्व

रांची, 27 सितंबर (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के बाद केंद्रीय समिति का विस्तार किया हैै। पार्टी की ओर से शनिवार को कई नेताओं को केंद्रीय सदस्‍य के रूप में मनोनीत किया गया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे की ओर से शनिवार को जारी इस सूची में रांची जिला के लिए अंतू तिर्की, समनूर मंसूरी और हेमलाल मेहता का नाम प्रस्तावित किया गया है। इन्हें रांची जिला विस्तारित करने का दायित्व मिला है।

वहीं दुमका जिला के लिए बबलू सिंह को, पाकुड़ के लिए मिथिलेश घोष, साहिबगंज के लिए ताला मरांडी, बोकारो के लिए विजय रजवार, बीके चौधरी और इकबाल अहमद, धनबाद के लिए गुरुचरण बास्की, तस्लीम अंसारी और देवेंद्र नाथ मंडल, गिरिडीह के लिए केदार हाजरा और सुमित कुमार, हजारीबाग के लिए यासीन खान, कोडरमा के लिए तारिणी प्रसाद, सिमडेगा जिला के लिए रोज प्रतिमा सोरेन, गुमला के लिए अलीम खान और अशोक उरांव को, लोहरदगा के लिए नीरू शांति भगत, राधा तिर्की और सरिता भगत, सरायकेला खरसावां के लिए गणेश महली, रानी हेंब्रम, सुधीर महतो और ओमप्रकाश लायेक, गढ़वा के लिए धर्मराज पासवान, पलामू के लिए हाजी शमीम अख्तर और जुगल किशोर चंद्रवंशी को तथा लातेहार जिला के लिए मोहन गंझू, जिरा देवी और जुनैद अहमद का नाम शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

   

सम्बंधित खबर