अररिया भाजपा ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि

अररिया भाजपा ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

फारबिसगंज/ अररिया, 16 अगस्त (हि.स.)। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज अररिया जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में अररिया भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि अटल जी कुशल वक्ता के साथ-साथ महान कवि थे। उनके दिलों में राष्ट्रभक्त की ज्वाला धधकती रहती थी। अटल जी कुशल संगठन कर्ता, राष्ट्रभक्त एवं भारतवर्ष को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए संकल्पित थे। वही, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराना ने कहा कि अटल जी ओजस्वी भाषण को सुनने के लिए लोग अभी भी उन्हें याद करते हैं। आज संपूर्ण राष्ट्र को उनकी कमी का आभास हो रहा है।

मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक कुमार भगत, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, नगर अध्यक्ष संजय अकेला, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र झा, कार्यालय मंत्री नीरज झा, बरदहा मंडल अध्यक्ष कुमोद झा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिव्यमूर्ति टिपू, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कनकलता, अररिया नगर अध्यक्ष रीना जैन, नगर उपाध्यक्ष अन्नु देवी उर्फ बुचनी देवी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अजयनंद ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप पासवान, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष रणवीर मिश्रा, बैद्यनाथ मंडल कामदेव मंडल के अलवे दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / Prince Kumar / चंदा कुमारी

   

सम्बंधित खबर