द्विजदेनी क्लब ने साहित्यकार अभय शंकर झा को किया सम्मानित

अररिया 18 मई(हि.स.)। फारबिसगंज के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी के प्रांगण में पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब की ओर से सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह सह कवि गोष्ठी में रानीगंज के साहित्यकार और पुस्तकालय संचालक अभय कुमार झा को सम्मानित किया गया।समारोह की अध्यक्षता बाल साहित्यकार हेमंत यादव ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर संवदिया के प्रधान संपादक मांगन मिश्र मार्तंड और विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व बीईओ प्रमोद कुमार झा उपस्थित थे।कार्यक्रम का सफल संचालन क्लब के संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी ने किया।

साहित्यकार अभय शंकर झा का सम्मान विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार झा, पूर्व प्रधानाध्यापक हरिशंकर झा, क्लब के अध्यक्ष हेमंत यादव, उपाध्यक्ष अरविन्द ठाकुर, संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी एवं युवा कवि दिवाकर कुमार के द्वारा शाल ओढ़ाकर, माला पहनाकर और पुस्तक आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित साहित्यकार अभय शंकर झा ने अपनी साहित्यिक उपलब्धियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। द्वितीय सत्र में कवि गोष्ठी में राजेंद्र बोथरा, अरविन्द ठाकुर, दिवाकर कुमार और सुनील दास ने कविता पाठ किया। इस अवसर पर अभय शंकर झा द्वारा संपादित और उनके पिता वरिष्ठ साहित्यकार स्व. अमोघ नारायण झा अमोघ द्वारा लिखित पुस्तक जो बरबस याद आ जाते का विमोचन भी हुआ।

मौके पर शिव नारायण चौधरी, नंदकिशोर पंडित, नंद मोहन तिवारी, पलक धारी मंडल, राम प्रसाद सिंह, पुरुषोत्तम चौधरी, दिनेश ठाकुर, मनीष राज सहित अनेक साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।

   

सम्बंधित खबर