खराब माैसम के कारण भाजपा की चुनावी जनसभा में नहीं पहुंच पाये मनाेज तिवारी

अररिया 30 अक्टूबर(हि.स.)। चक्रवर्ती तूफान मोंथा का असर बिहार में पड़ने से बिहार में चल रहे विधासनसभा चुनाव के लिए हाेने वाले चुनावी जनसभाओं पर भी पड़ने लगा है। सिकटी विधानसभा क्षेत्र के कुर्साकांटा कपरफोड़ा में भाजपा का चुनावी जनसभा गुरुवार काे था, जिसमें स्टार प्रचारक मनोज तिवारी के साथ मंत्री निरंजना ज्योति को जनसभा को भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल के लिए संबोधित किया जाना था लेकिन खराब मौसम के कारण मनोज तिवारी और निरंजना ज्योति चुनावी जनसभा में नहीं पहुंच पाई। इसके बाद स्टार प्रचारक और स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह गुजरात के खेड़ा के सांसद देबू सिंह चौहान और विधायक अमूल भट ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

गुजरात के खेड़ा के सांसद देबू सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि वे महात्मा गांधी की जन्म भूमि गुजरात से बिहार आए हैं, जो राष्ट्रपिता बापू की कर्म भूमि रही है। उन्होंने कहा कि बिहार राजनीति की उर्वरा भूमि रही है और देश में विकास और बदलाव की साक्षी। उन्होंने कहा कि सिकटी विधानसभा क्षेत्र के लोगों का प्यार शुरू से ही एनडीए को मिलता रहा है और रफ्तार पकड़ चुकी विकास की गति को अंजाम तक पहुंचाने के लिए इस बार भी एनडीए को अपार समर्थन प्राप्त होगी। वहीं विधायक अनिल भट ने कहा कि बिहार जयप्रकाश नारायण की धरती है और बिहार ने दिखा दिया है कि अपराध और भ्रष्टाचार के अन्याय के खिलाफ अंगड़ाई ली तो देश के सत्तासीन लोगों की सत्ता चली गई। विकास की साक्षी रही है यह बिहार की धरती और विकास करने वालों के साथ है न कि विकास विरोधी विपक्षियों वाले जंगलराज स्थापित करने वालों के साथ है।

वहीं स्टार प्रचारक के रूप में शामिल अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी बिहार में लगातार विकास की गाथा लिख रही है। सबका साथ और सबका विकास ही नहीं बल्कि एनडीए सबका विश्वास भी जीत रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका डॉन के माध्यम से बिहार की महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया जिसमें उन्होंने न तो कोई जात दिखा और न कोई भेद। सामान्य रूप से सभी महिलाओं के खाते में सशक्तिकरण और अर्थ उपार्जन को लेकर दस-दस हजार रुपये दिए। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य,बिजली जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं को बिहार में सशक्त बनाने का काम एनडीए की सरकार ने किया। आज बिहार विकास के राह पर है।बस जरूरत है इसे बरकरार रखने की।

चुनावी जनसभा को प्रत्याशी विजय कुमार मंडल समेत एनडीए के स्थानीय नेताओं ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

   

सम्बंधित खबर