(अपडेट) विकसित बिहार के निर्माण को मजबूती देगा यह बजट : सांसद
- Admin Admin
- Mar 03, 2025

अररिया, 03 मार्च(हि.स.)।
बिहार सरकार द्वारा पेश की गई वित्तीय बजट को सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बिहारवासियों के लिए विशेष बजट करार दिया।
सांसद ने कहा कि विकसित बिहार के निर्माण हेतु बिहार सरकार द्वारा पेश किया गया यह वित्तीय बजट बिहार के संपूर्ण विकास को रेखांकित करता है।इस बार के बजट में केंद्र सरकार के बूस्टर सहयोग से बिहार के विकास को नई रफ्तार मिलने वाली है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार राज्य को केंद्र सरकार से सहायक अनुदान के रूप में 54.160 करोड़ राशि प्राप्त होने का अनुमान है,जो वित्तीय वर्ष 2024-25 में मिले अनुदान से 2.414 करोड़ अधिक है।2004-05 में बिहार सरकार का बजट जहां 23 हजार 88 करोड़ रुपये था, वहीं इस साल 2025 में यह राशि बढ़कर 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये हो चुका है।
उन्होंने कहा कि बिहार बजट से शहर -गांव- गरीब, किसान, युवा मज़दूर,महिला सभी वर्गों के उन्नति के लिए मार्ग प्रशस्त होंगे और स्व रोज़गार, स्वावलंबन बढ़ावा मिलेगा। सांसद ने इस बार के बजट में नारी सशक्तिकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाने हेतु बिहार सरकार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से यह बजट विकसित बिहार निर्माण में सहायक होने के साथ बिहार के जन-जन के कल्याण के सपनों को साकार करेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर