मुसहरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मिथलेश साह का हृदयाघात से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
- DSS Admin
- Jun 20, 2026
अररिया 20 जनवरी(हि.स.)।
फारबिसगंज के मुसहरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एवं समाजसेवी मिथलेश साह का शनिवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया।
उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही मुसहरी पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मिथलेश शाह शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक कर घर लौटे थे।
इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे गिर पड़े। परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मिथलेश शाह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा के लिए क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। वर्तमान में वे मुसहरी पंचायत पैक्स के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। उनके पिता स्वर्गीय श्रीलाल साह भी कई वर्षों तक पंचायत के मुखिया रहे थे और क्षेत्र की राजनीति एवं सामाजिक गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।
मिथलेश साह के निधन पर विधायक मनोज विश्वास, पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण मेहता, जाकिर अनवर वैराग, प्रमुख ओमप्रकाश पासवान, सरपंच मनोज मेहता, अरविंद विश्वास, मिंटू मेहता, मनीष राज, आभाष सिंह, अवतार मंडल, शंकर साह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

