गुवाहाटी, 18 मई, (हि.स.)। एआईयूडीएफ प्रमुख एवं विधायक बदरुद्दीन अजमल के अस्वस्थ होने की खबर सामने आई है। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, बदरुद्दीन अजमल का आगामी 21 मई को हज यात्रा पर जाने का कार्यक्रम था। लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उनकी यात्रा को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है।
अजमल के अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
------------

