अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

गुवाहाटी, 1 मई (हि.स.)।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी श्रमिक साथियों, भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक विकसित असम के निर्माण में श्रमिकों की मजबूत भूमिका अत्यंत सराहनीय है और इसके लिए वे सभी के प्रति कृतज्ञ हैं।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मेहनत और समर्पण ही राज्य को प्रगति की ओर ले जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर