मुख्यमंत्री ने किया नीलमणि फूकन को उनकी जयंती पर नमन्

गुवाहाटी, 10 सितम्बर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को प्रख्यात कवि और चिंतक नीलमणि फूकन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए कहा कि पद्मश्री और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित फूकन की कविताएं गहन प्रतीकात्मकता से भरी हुई थीं और उन्होंने अपने समय के सामाजिक मुद्दों को उजागर किया था।

उन्होंने कहा कि नीलमणि फूकन का साहित्यिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव अमूल्य धरोहर बना रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर