राज्य में फर्जी चिकित्सकों के विरूद्ध 59 मामले दर्ज, 62 गिरफ्तार- मुख्यमंत्री डॉ. सरमा
- DSS Admin
- Jun 28, 2026
गुवाहाटी, 28 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा राज्य में फर्जी चिकित्सकों के विरूद्ध सरकार की कड़ी कार्रवाई का खुलासा करते हुए कहा है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों से कुल 62 फर्जी चिकित्सकों को गिरफ्तार किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने सोशल मीडिया फेसबुक पर अपने आधिकारिक पेज पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ असम सरकार की कार्रवाई जारी है। जनता की जान से खिलवाड़ किसी भी तरह से कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया है कि फिलहाल 59 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 62 फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि दुष्ट लोगों को यह याद रखना चाहिए आम लोगों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारी ये सख्त कार्रवाई हर क्षेत्र में आगे भी जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में बराक घाटी और निचले असम के धुबड़ी जिले से फर्जी चिकित्सकों की गिरफ्तारी सरकार के इस कदम की पुष्टि करती है।
---------------

