स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने फहराया: तिरंगा

गुवाहाटीः मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने श्रद्धांजलि कानन में देश के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गुवाहाटी, 15 अगस्त (हि.स.)। 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आज मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने राजधानी के खानापाड़ा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय खेल मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण से पहले मुख्यमंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर ग्रहण किया। राज्य के मुख्य सचिव रवि कोटा तथा पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ थे। गॉड ऑफ़ आनर ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री ने इस भव्य समारोह को संबोधित किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने असम की जनता की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान देश की सीमा पर आत्म बलिदान देने वाले अमर शहीदों के प्रति भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा, मुख्य सचिव, डीजीपी के अलावे असम सरकार के कई मंत्री, विधायक, सांसद, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता के साथ ही बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने से पहले राजधानी के श्रद्धांजलि कानन में पहुंचकर देश के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि हम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के साहस और बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। उनकी वीरता आने वाले वर्षों में भारतीयों को प्रेरित करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर